चैती छठ की तैयारियों का जायजा लेने देव पहुंचीं डीएम, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 07 2026 09:01 pm
Editor: Admin | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले में चैती मा छठ पर्व का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने देव प्रखंड स्थित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा को पर प्राथमिकता देते हुए डीएम ने अधिकारियों को साथ निर्देश देती है उन्होंने कहा की तैयारी तैयारी में किसी तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घाटों और सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण
निरक्षण करने के दौरान जिला पदाधिकारी ने दो सूर्यकुंड और रूद्र कुंड की स्थिति छठ घाटों की बारीकी से जांच किया और दोनों घाटों की सफाई और बैरिकेडिंग को भी देखा। छठ पूजा में आए श्रद्धालुओं को उठाने के लिए बनाए जा रहे अब आसान स्थलों का भी जायजा लिया है।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
- यातायात एवं पार्किंग: मुख्य मार्गों और संपर्क पथों पर भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक प्लान और पार्किंग स्लॉट का निरीक्षण।
- सुरक्षा व्यवस्था: संवेदनशील स्थलों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की स्थिति।
- आवासन क्षमता: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अतिरिक्त क्षमता विकसित करने के निर्देश।
मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी
निरक्षण अभियान के दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा के साथ-साथ जिले के पूरे प्रशासनिक टीम मौजूद थी जिसमें अनन्या सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, संतन कुमार सिंह, सिविल सर्जन और जिला योजना पाधिकारी के साथ-साथ देव अंचल अधिकारी भी मौजूद थे।
