क्या बिहार को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री? नीतीश के इस्तीफे के बाद BJP के 'मास्टरस्ट्रोक' की तैयारी!

क्या बिहार को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री? नीतीश के इस्तीफे के बाद BJP के 'मास्टरस्ट्रोक' की तैयारी!

Mar 17 2026 06:46 pm

Editor: Admin | Location: Patna, Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

पटना डेस्क: बिहार के राजनीतिक अब एक नए मोड़ पर खड़ा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का आधिकारिक घोषणा के बाद सबकी नज़रें इस बात पर टिकी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री बनेगा या कोई चेहरा महिला की होगी?


एक युग का अंत, नए दौर की शुरुआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 20 वर्षों से बिहार की सत्ता संभाले हुए थेलेकिन अब उनके राज्यसभा जाने का फैसले ने पूरे बिहार में तहलका मचा दिया है, मिली जानकारी के अनुसार एनडीए के नए समझौते के तहत मुख्यमंत्री की कुर्सी अब भाजपा के पास जाएगी। कहां जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड को अब मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री के पद से संतोष करना पड़ सकता है जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नाम काफी चर्चा में है।

Add as a preferred source on Google

क्या महिला चेहरा होगा BJP का 'साइलेंट कार्ड'?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी अक्सर अपने फैसलों से सबको चौंका देती है। बिहार में महिला वोटर नीतीश कुमार की सबसे बड़ी ताकत रही है ऐसे में भाजपा किसी महिला मुख्यमंत्री का चेहरा सामने ला सकती है जिससे उनके वोट बैंक सीधे अपने पाले में करने का दांव बन सकता है।


संभावित महिला चेहरे जिन पर टिकी हैं नजरें:

जैसे ही महिला मुख्यमंत्री बनने का चर्चा सुर्खियों में आया तो सब की नजरे मैथिली ठाकुर, रेणु देवी और श्रेयसी सिंह के ऊपर टिकी हुई है।


मैथिली ठाकुर: मैथिली ठाकुर हाल में ही राजनीतिक में अपना कदम रखने वाली भाजपा विधायक बनी है जिसने पहली बार में हीजीत हासिल कर सबसे कम उम्र की विधायक के लिस्ट में शामिल हो गई है, मैथिली ठाकुर की गायकी से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता है ऐसे में भाजपा मैथिली ठाकुर को अपना मुख्यमंत्री चुन सकती है।

श्रेयसी सिंह: जमुई से विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भी एक युवा और पढ़ा-लिखा चेहरा हैं। युवा वर्ग और राजपूत समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।

रेणु देवी: बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुकीं रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग (EBC) से आती हैं। उनका अनुभव और बेदाग छवि उन्हें इस रेस में सबसे आगे रखती है।


महिला मुख्यमंत्री के साथ-साथ और अन्य दिग्गज नाम

सिर्फ महिला चेहरे ही नहीं, भाजपा के पास कई कद्दावर नेता भी कतार में हैं:

  • सम्राट चौधरी: वर्तमान उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे स्वाभाविक दावेदार हैं।
  • नित्यानंद राय: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और अमित शाह के भरोसेमंद माने जाने वाले राय का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।
  • दिलीप जायसवाल: पार्टी के भीतर उनकी सांगठनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।