जदयू के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, सदस्यता रद्द के साथ-साथ 3 साल के लिए पार्टी से निकला गया
Mar 18 2026 11:18 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें जदयू के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सूचना जारी करते हुए कहा गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण दो नेताओं के प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया गया है और दोनों को अगले 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित के साथ-साथ पार्टी कार्यालय में आने पर भी रोक लगा दी गई है।

पार्टी द्वारा निष्कासित होने वाले दो नेताओं में पटना के रसूलपुर निवासीय अभय पटेल और दूसरा रामकृष्ण नगर के रहने वाले एस.के. सुमन हैं। इन दोनों नेताओं की सदस्यता को रद्द कर दी गई है और इन्हें 3 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। इस बात की जानकारीजनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दी है।
